मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर सफाईकर्मी को पीटा गया, 19 दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत
Meerut, Meerut | Jan 27, 2025 मेरठ में एक सफाईकर्मी की मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भावनपुर थाना क्षेत्र के न्यू जयभीम नगर निवासी 40 वर्षीय होशियार की 19 दिन के उपचार के बाद सोमवार को मौत हो गई। घटना 9 जनवरी की है, जब विक्की नामक व्यक्ति ने होशियार से शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे थे।