मेरठ: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पुराने विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और लूटपाट की, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Jan 27, 2025 मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच गई जहां बुजुर्ग महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने का आरोप लगा दिया और घटना का सीसीटीवी एसएसपी को सौंपते हुए मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है