करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प की टीम ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे मूल्यांकन किया। टीम ने ओपीडी, हर्बल गार्डन, प्रसव कक्ष, दवा भंडार कक्ष समेत सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन की। राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा भेजे गए प्रियंका एलिजाबेथ एवं सुनील कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मूल्यांकन किया।