शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा शाहपुर में किसान मोर्चा की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की भी चर्चा की गई साथ ही आगामी 4 दिसंबर को प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध में होने वाले प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भी समीक्षा बैठक की गई। बैठक में शाहपुर की पूर्व विधायक भी मौजूद रही।