लक्ष्मीपुर: जमुई में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवा के साथ बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ाई
जमुई जिले में शनिवार को अचानक मौसम का रुख बदल गया। करीब सात बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक चली तेज हवा और बारिश से कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं तथा लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम सुहावना होने से भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।