चंडी: माधोपुर में सुजीत किराना स्टोर में अज्ञात चोरों ने चीनी, गुड़ तेल व सर्फ का किया चोरी
Chandi, Nalanda | Apr 28, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में सुजित किराना स्टोर से बीस बोरा चीनी, 20 कार्टून गुड़, 25 टीना तेल, 20 बोरा सर्फ को दुकान का शटर का ताला तोड़कर चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदार सुजीत ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे सूचना मिली कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है। सूचना पर अपना दुकान पर पहुंचे तो देखा कि उनके दुकान का ताला टूटा तथा शटर खुला था।