चंडी: नारायणपुर पंचायत के उप-मुखिया पद के उप चुनाव में 8 मत लाकर चंपा देवी बनी उप-मुखिया
Chandi, Nalanda | Apr 25, 2024 थरथरी प्रखंड के पुराने अस्पताल भवन में नारायणपुर पंचायत के उप मुखिया पद का उप चुनाव बीडीओ की अध्यक्षता में कराया गया। जिसमें। चंपा देवी 8 मत लेकर उप मुखिया बनी। बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि श्रीनगर निवासी वार्ड नौ के सदस्य चंपा देवी के पक्ष में आठ मत पड़े। इनके प्रतिद्वंदी शिवशंकर प्रसाद को सात एवं पूर्व उप मुखिया शशिभूषण प्रसाद को एक मत मिले।