चंडी: नालंदा एसपी ने चंडी थाना का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश
Chandi, Nalanda | Apr 27, 2024 नालन्दा एसपी अशोक मिश्रा ने शनिवार को हिलसा डीएसपी के साथ विधि-व्यवस्था को लेकर चंडी थाने का निरीक्षण किया। एसपी के निरीक्षण के दौरान करीब दस मिनट थाना परिसर का जायजा लिया। उस दौरान रात्रि पेट्रोलिंग में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। एसपी ने थाना की विभिन्न समस्याओं को भी जाना। साथ ही समस्याओं ने निपटारा को लेकर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश भी दिया।