चंडी: मंशापुर गांव में एक मकान में आग लगने से तीन दुधारू पशु, स्कूटी, अनाज सहित अन्य सामान जलकर हुई राख
Chandi, Nalanda | Apr 26, 2024 मंशापुर गांव में संजय प्रसाद का मकान में आग लगने से करीब 5 लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित संजय प्रसाद ने बताया कि अचानक घर से धुंआ निकलने के बाद आग विकराल रूप पकड़ लिया। मौके पर अग्निशामक वाहन पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अगलगी में घर मे रखा 40 मन गेहूं, 10 मन मसूरी, 10 मन खेसारी, 5 मन बूंट, कपड़ा, दो साइकिल, एक स्कूटी व तीन जानवर जलकर मौत हो गयी।