मखदुमपुर: अल्लाहगंज गांव में मौत की खबर सुनकर मामू भी चल बसे, गांव में मातम
मखदुमपुर प्रखंड के अल्लाहगंज गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी देव कुंवर सिंह की गुरुवार की रात को असमय मृत्यु हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह 9 बजे जब उनके मामू प्रभु दयाल सिंह को यह दुःखद खबर मिली, तो वे तुरंत अल्लाहगंज गांव पहुचे।जहाँ भांजे के शव को देख दुनिया छोड़ चल दिये।