बदायूं: नंगला शर्की गांव में वेल्डिंग की दुकान पर काम करते समय युवक की करंट लगने से हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 1, 2026 बदायूं की सदर कोतवाली क्षेत्र के कादरी कॉलोनी का रहने वाला 20 वर्षीय अमन पुत्र सब्बन थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के नगला शर्की गांव में जुम्मन की बेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। अमन वेल्डिंग मशीन से काम कर रहा था। कि अचानक उसे करंट लग गया। जिससे वह झुलस गया। तो दुकान पर काम कर रहे अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया।