गुना कैंट थाना के पटेल नगर में 5 मई 2025 को फरियादी सेवाराम पाल के बाड़े में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई। जिसमें बकरियां झुलसने के साथ ₹2 लाख का नुकसान हुआ था। 5 नवंबर को कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपी सीताराम सिकरवार ग्राम रमगढ़ा हाल निवास पटेल नगर को बीते रोज गिरफ्तार न्यायालय में किया जहां से जेल भेजा गया है।