कहरा: बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरमू चौक पर सड़क दुर्घटना में जख्मी युवती अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना बलवाहाट थाना क्षेत्र के धरमू चौक का है जहां तेज रफ्तार बाइक ने आँचल कुमारी नामक युवती को जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय थाना के गाड़ी से तत्काल जख़्मी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया।