किस्को: प्राकृतिक पर्व सरहुल शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, दिखी परंपरा की भव्य छटा
आदिवासी वेशभूषा में उमड़ा जनसैलाब, मांदर-नगाड़ों की थाप पर झूमे श्रद्धालु लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नवाडीह गांव में गुरुवार को सरहुल शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस पारंपरिक आयोजन में आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में अपनी पारंपरिक वेशभूषा एवं रीति-रिवाजों के साथ शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा मा