मड़िहान: राजगढ़ में स्टेशन मास्टर ने दी मौत की सूचना, पुलिस शव लेने पहुंची तो घायल युवक ट्रेन पर मिला जिंदा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास एक अनोखी घटना सामने आई है स्टेशन मास्टर द्वारा एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिलने पर जब राजगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जिसे मृत समझ जा रहा था वह ट्रैक पर जीवित और होश में मिला घटना गुरुवार की रात लगभग 11:30 की है घायल की पहचान अखिलेश भारती 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामनाथ निवासी नदीहार थाना राजगढ़ के रूप में हुई