हेरहंज: *मानसून की दस्तक से किसानों के चेहरे खिले,बीज दुकानों पर उमड़ी भीड़*
बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में मानसून की सक्रियता और अच्छी बारिश के साथ ही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश ने खरीफ फसलों की खेती की उम्मीदों को नई ऊर्जा दी है। बारिश शुरू होते ही प्रखंड के विभिन्न गांवों के किसान धान एवं मकई की बुआई की तैयारी में जुट गए हैं। इसका असर मंगलवार को स्थानीय बीज भंडार दुकानों पर साफ दिखाई दे रहा है।