अंबाह: सिहोनियाँ में आर्यिका श्री संगममती माताजी का मंगल प्रवेश,अम्बाह जैन समाज ने चातुर्मास हेतु किया निवेदन, मिला आशीर्वाद
Ambah, Morena | Jul 3, 2026 अतिशय क्षेत्र सिहोनियाँ में आर्यिका श्री संगममती माताजी का मंगल प्रवेश श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। अम्बाह जैन समाज ने माताजी का सम्मान कर अम्बाह में चातुर्मास का निवेदन किया। माताजी ने समाज को मंगल आशीर्वाद देते हुए धर्म आराधना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।