लुण्ड्रा: दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवापुर में भव्य रामकथा का आयोजन, आज निकाली गई कलश यात्रा
Lundra, Surguja | Apr 11, 2026 आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को दोपहर 3:00 बजे दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवापुर में भव्य रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। इस पावन अवसर पर आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गांव की गलियों से गुजरती हुई यह कलश यात्रा निकाली गई।