परबत्ता: परबत्ता प्रखंड में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान, गैस एजेंसी के लगा रहे चक्कर
परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर के वितरण को लेकर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए दो से चार दिनों तक लगातार विभिन्न वितरण स्थलों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय उपभोक्ताओं—सुनीता देवी, गौतम पोद्दार, राकेश कुमार, जुही देवी और बीणा देवी—ने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर मिलना बेहद मुश्किल हो