सकलडीहा: भगवान तलाव फाटक के पास टायर फटने से ट्रक पलटी, आलू का बोरा बाइक सवार दो युवकों पर गिरा, दोनों गंभीर घायल
सदर कोतवाली के भगवान तलाव फाटक के समीप गुरुवार की शाम एक हादसा हो गया। आलू लदा एक ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक का एक बोरा सड़क किनारे जा रहे बाइक सवार दो युवकों के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, वही आगे की कार्रवाई में जुट गई।