मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर नगर निगम में अब मनमानी पर लगेगी रोक, मेयर ने जारी किए सख्त निर्देश।
मेदिनीनगर नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए मेयर अरुणा शंकर ने सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और निर्धारित कार्य अवधि के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया है।मेयर ने बताया कि निगम कार्यालय की कार्यशैली को लेकर आम नागरिकों और पार्षदों से लग