बंगाणा: कुटलैहड़ भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत को लेकर लिया संकल्प, थानाकलां में आयोजित हुई कार्यशाला
Bangana, Una | Oct 14, 2025 आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कुटलैहड़ मंडल भाजपा की ओर से मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन थानाकलां गौशाला में किया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंद्र भुट्टो ने विशेष रूप से शिरकत की, जबकि कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे।