अनूपपुर: भलूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत का स्वागत, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
भलूमाड़ा। भलूमाड़ा थाना की नवनियुक्त थाना प्रभारी राधिका भगत से नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह, मंडल अध्यक्ष मिंटू सिंह, धीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अजय यादव, रूपेश सिंह तथा पत्रकार संतोष चौरसिया, गुलाब रजक, राकेश मिश्रा और दिनेश केवट ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की