यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक दो पालियों में आयोजित होंगी। परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने रेवसा आईटीआई सभागार में गुरुवार शाम स्टैटिक मजिस्ट्रेट व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा की सुचिता के लिए जिम्मेदार होंगे।