मालथोन: मालथौन में भक्तिमय माहौल में 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ का आगाज, राष्ट्रीय संत विपिन विहारी महाराज सुनाएंगे श्रीराम कथा
Malthon, Sagar | Apr 18, 2026 मालथौन नगर के आध्यात्मिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए 21 कुंडीय शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के प्रथम दिन शनिवार सुबह 9 बजे निकली भव्य कलश यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पूरे नगर को राममय कर दिया।कलश यात्रा में दिखा श्रद्धा का सैलाब मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ तालाब मंदिर से हुआ। यहाँ से शुरू होकर यात्रा निकली गई।