मुरादाबाद: थाना मूढ़ापाण्डे पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मूढ़ापाण्डें क्षेत्रान्तर्गत आरोपी द्वारा एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के संबंध में थाना मूढ़ापाण्डें पर तहरीर दी गई थी, तहरीर के आधार पर धारा- 137(2)/87 बीएनएस बनाम व्यक्ति के खिलाफ थाना मूढापाण्डे में मुकदमा पंजीकृत किया गया । विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में पुलिस ने आज आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर, मेडिकल कराकर जेल भेज दिया है।