प्रतापगंज: वर्दी पर लगा दाग! थाने से चोरी कर बेची गई जब्त कफ सिरप, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष निलंबित
बृहस्पतिवार शाम 4 बजे सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना से पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। जिन कंधों पर कानून की रक्षा की जिम्मेदारी थी, उन्हीं पर कानून तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। थाने के मालखाने में रखी हजारों बोतल जब्त कोडीन कफ सिरप गायब कर बेचने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव