फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गांजा तस्करी करने वाली महिला को पकड़ा
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार महिला लेला बेगम गांव बरहिमा जिला गोपालगंज बिहार की रहने वाली है। महिला को अपराध शाखा टीम ने 12 मार्च को गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बाई-पास रोड सेक्टर-37 क्षेत्र से काबू किया है। महिला से 2.926 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में मामला दर्ज किया गया है।