लाडपुरा: भ्रामक विज्ञापन मामले में 11 मई को अगली सुनवाई, सलमान की ओर से राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग और हाईकोर्ट के आदेश किए गए पेश
Ladpura, Kota | Apr 21, 2026 राजश्री पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन के मामले में कंज्यूमर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में मंगलवार को सलमान खान के वकील ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग नई दिल्ली और राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के ऑर्डर पेश किए। कोर्ट ने मामले को एविडेंस में रखा और अगली सुनवाई 11 मई तय की।