दुद्धी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे रजखड़ घाट नए कोतवाली के पास से एक पिकअप वाहन को पकड़ लिया, जो झारखंड की ओर जा रही थी। वाहन से तीन गायें और एक बछिया बरामद हुई। चालक के पास कोई वैध अनुमति नहीं होने पर वाहन, पशुओं सहित चालक को हिरासत में ले लिया गया है।