किसान संघ के धर्मचंद पटेल सोमवार दोपहर 12 बजे बताते है कि इस जैविक हाट बाजार के लिए वे पिछले एक साल से प्रयास कर रहे थे. वे कहते है हमारे जैविक किसानों का 12 से 15 लोगों का ग्रुप है. अगर किसान सीधे उपभोक्ता से जुड़ेगा तो बिचौलिया हटेगा, उपभोक्ता को सस्ता और शुद्ध सामान मिलेगा और किसान को भी सही दाम मिलेंगे.