शाजापुर: बेरछा क्षेत्र में बिजली कंपनी की टीम ने बिजली बिल बकायादारों के जल मोटर और अन्य सामान ज़ब्त किए
वितरण केंद्र बेरछा टीम द्वारा बिजली बिल बकायादारों का सामान जब्ती की कार्रवाई की गई। यह उपभोक्ता द्वारा विगत कई साल से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में बकायादार उपभोक्ता की जलमोटर,स्टार्टर, तार इत्यादि को जप्त किया गया। बुधवार को ग्राम सेमली एवं घुंसी के सिंचाई उपभोक्ता के यहां यह कार्रवाई हुई।