शाजापुर: शाजापुर पुलिस लाइन में हरे-भरे पेड़ों की बिना अनुमति कटाई, कुल्हाड़ी चली
पुलिस लाइन शाजापुर में बुधवार को हरे-भरे पेड़ों पर आरी और कुल्हाड़ी चली। खास बात यह है कि इसके लिए पुलिस लाइन के जिम्मेदारों ने सक्षम अधिकारी से अनुमति भी नही ली। जबकि नियम और कानूनों का पालन कराने का जिम्मेदारी ही पुलिस पर है। किंतु बुधवार को पुलिस लाइन में नियम कानून की मर्यादा तार-तार की गई। यहां बबूल का एक पेड़ लगभग पूरी तरह काट दिया गया।