अतर्रा: संत सियाराम महाराज जी की 154वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Atarra, Banda | Apr 1, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम साथी स्थित एक महाविद्यालय में योगीराज संत सियाराम महाराज जी की 154वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में ग्राम व क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य व अनुयायियों द्वारा संत सियाराम महाराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।