चौरीचौरा थाना क्षेत्र क्षेत्र ग्राम फुलवरिया के कुर्मी टोला चौराहे के समीप सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग की साइकिल में बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक व साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। बुजुर्ग को एम्बुलेंस से सीएचसी चौरीचौरा पर उपचार के लिए लाया गया। वहीं युवक का चौरीचौरा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।