टांटोटी: अजगरा में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, बाइक के सामने पशु आने से बेकाबू हुई बाइक, अजमेर रेफर
Tantoli, Ajmer | Jun 11, 2026 अजगरा गांव के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में जगपुरा निवासी हेमराज वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गया।गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी मिली।हेमराज अपनी बाइक से जा रहा था।इसी दौरान अचानक सड़क पर एक पशु आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गई।गिरने से हेमराज के सिर में गंभीर चोट आई।हादसे के बाद तुरंत केकड़ी हाॅस्पिटल पहुंचाया।डॉक्टर्स ने उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया।