कुडू: कुडू में नकली अंग्रेजी शराब का भंडाफोड़,16 जार शराब,स्प्रिट व निर्माण सामग्री बरामद,दो आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल।
कुडू थाना क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे न्यायिक हिरासत में लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को रविवार शाम गुप्त सूचना मिली थी कि कुडू-चांपी मार्ग से दो मालवाहक टेम्पू के माध्यम से अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब और उसके निर्माण में प्रयुक्त,