इटावा: सिविल लाइन इलाके में बाइक सवार युवकों ने उत्पात मचाया, ईरिक्शा में तोड़फोड़ की, पुलिस जांच में जुटी है
सिविल लाइन इलाके के सराय दयांनत गांव में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया है,गुरुवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार युवकों ने उत्पात मचाते हुए इरिक्शा में तोड़फोड़ कर डाली जिससे रिक्शा का कांच क्षतिग्रस्त हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।