खुरई: एक करोड़ की लागत से निर्तला से लुहार्रा गांव के लिए बनी 2.5 किलोमीटर की सड़क 6 माह में ही टूटी, बड़ी बड़ी दरारें बनी।
Khurai, Sagar | Jul 27, 2026 निर्तला से लुहार्रा के लिये एक करोड़ की लागत से बनी 2.5 किमी की सड़क केवल 6 माह में ही टूटी, सड़क का निर्माण सागर की जेके कंस्ट्रक्शन द्वारा किया गया था,इसका लोकार्पण पिछले वर्ष जुलाई में किया गया था,लोकार्पण के 6 माह बाद ही यह सड़क पूरी तरह से टूट गईं थी,सोमवार रात लगभग 9बजे इस सम्बन्ध में जानकारी लेने पर एई अविनाश रावत ने कहा कि इसे ठेकेदार से ठीक कराया जायेगा