कैराना: कैराना में बिना अनुमति लगाए जा रहे मेले पर प्रशासन का एक्शन, मेला लगाने का कार्य कराया बंद और ठेकेदार को दी कड़ी चेतावनी
Kairana, Shamli | May 24, 2026 कैराना नगर के कांधला तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति मेले की तैयारियां की जा रही थीं। मौके पर आसमानी झूले समेत कई बड़े झूले लगाए जा रहे थे, जबकि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मेले का विरोध भी किया जा रहा था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रविवार शाम करीब छह बजे नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।