उरई: आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल
Orai, Jalaun | Feb 26, 2024 आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में लाया गया। वहीं, घायलों के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों व्यक्ति बाइक पर जा रहे थे, तभी सामने से जा रही बाइक से टक्कर हो गई जिससे दोनों गंभीर से घायल हो गए।