उरई: एट क्षेत्र के रेलवे लाइन पर 1 व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ शव का पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Feb 25, 2024 एट क्षेत्र के रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक व्यक्ति के परिजन ने बताया कि ग्राम हरदोई निवासी व्यक्ति की मटर की फसल खराब हो गई। जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया और रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।