सासाराम: ताराचंडी कॉलोनी में अनियंत्रित ऑटो पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा
ताराचंडी कॉलोनी में अनियंत्रित ऑटो पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा। शुक्रवार को दोपहर क़रीब 12 बीजे सासाराम के ताराचंडी कॉलोनी स्थित माँ धूमावती मंदिर के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना उस समय हुई जब ऑटो चालक वाहन लेकर कॉलोनी की ओर जा रहा था। ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और चालक नियंत्रण नहीं रख पाया।