हरदा: हरदा में मांगों को लेकर अड़े एनएचएम संविदाकर्मी, हनुमान मंदिर में किया सुंदरकांड पाठ, हड़ताल जारी।
Harda, Harda | Jun 4, 2026 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह जिला अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया और अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए प्रार्थना की।