बागपत में अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए सहारनपुर निवासी आरक्षी प्रत्यक्ष के पार्थिव शरीर को रविवार करीब सुबह 10 :30 बजे पुलिस अधीक्षक बागपत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अधिकारियों ने शहीद आरक्षी के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के