करायपरसुराय: मखदुमपुर में नए डिग्री कॉलेज का एसडीओ ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने के निर्देश
हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के मखदुमपुर गांव स्थित नए डिग्री कॉलेज के संचालन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्लासरूम, विभिन्न विभागों, पेयजल, शौचालय सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कॉलेज परिसर में वर्तमान में पेयज