टिकारी: टिकारी में पुलिस ने अवैध खनन की सूचना के बाद की कार्रवाई, मोरहर नदी से अवैध बालू ला रहे 2 टेम्पू व 1 ट्रैक्टर किया जब्त
Tikari, Gaya | Jul 3, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के मोरहर नदी में बालू के अवैध खनन की सूचना के बाद पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। जहां अवैध बालू लेकर जा रहे 1 ट्रैक्टर व 2 टेम्पू को पुलिस ने जब्त किया। SHO ने बताया कि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सभी जब्त वाहन को थाना लाया गया। जहां चालक व मालिक के खिलाफ खनन विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई।