बरेली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बारादरी थाने का किया घेराव, पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री आनंद कठेरिया पर राजनीतिक रंजिश में जातिगत गालियां देने, जान से मारने की धमकी और हथियार लहराने का आरोप सामने आया है। पीड़ित आनंद ने समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा और छात्र नेता निखिल राजपूत और अनिकेत शर्मा उर्फ लल्ला पर हमले का आरोप लगाया है।