बरेली: बालाजी विहार कॉलोनी की रहने वाली एक महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
प्रेमनगर थाना क्षेत्र की बालाजी विहार कॉलोनी निवासी धीरज कश्यप की पत्नी नेहा कश्यप मंगलवार की रात संदिग्ध हालात में अपनी ढाई साल की बेटी अनन्या कश्यप के साथ घर से निकलने के बाद से लापता हाे गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।