मोहम्मदगंज: हुसैनाबाद विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान अंतिम चरण में, 98.57% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा
मोहम्मदगंज प्रखंड में भी अभियान तेज गति से आगे बढ़ रहा है। यहां 99.73 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण और 68.90 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा किया जा चुका है।हरिहरगंज प्रखंड में 99.49 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण किया गया है तथा 62.17 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है।